ईख विकास निदेशक ने खेतों में पहुंच कर गन्ना की फसल का निरीक्षण किया, किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया 

ईख विकास निदेशक ने खेतों में पहुंच कर गन्ना की फसल का निरीक्षण किया, किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित किया 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सहायक निदेशक सह उप निदेशक, ईख विकास   अजीत कुमार प्रसाद आदापुर  प्रखंड के  पचपोखररिया पंचायत कोरैया गांव में खेतो में लगाए गए गन्ना का निरीक्षण किया। बता दें कि वित्तीय वर्ष  25-26 गन्ना क्षेत्र विस्तार योजना एवं मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के लाभुक किसान  रंजन कुमार,  रत्नेश प्रसाद यादव, विनोद राय,  राजा राम प्रसाद एवं बृजकिशोर राय के खेत का निरीक्षण किया, जहां अंकुरण बहुत अच्छी पाई गई। 

गन्ना खेती के लिए सिंचाई, इंटरकल्चरल ऑपरेशन एवं कीट रोग संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। तत्पश्चात किसानों के साथ बैठक की  गई। जिसमें नए किसानों को गन्ना खेती के लिए डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया।

वहीं मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, यंत्रीकरण योजना, किसान पंजीकरण गुड विकास योजना संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।  सहायक निदेशक ने बताया  कि क्षेत्र विस्तार योजना तहत 2025-26 वित्तीय वर्ष 100 एकड़ के लक्ष्य  को शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, आगामी वर्ष के लिए अधिक से अधिक किसान गन्ना की खेती शुरू करें। नवीन किसान जो इस योजना के लिए इछुक है, उनको इस योजना से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page