रघुनाथपुर एसबीआई एटीएम से चोरी मामले का एसपी स्वर्ण ने लिया जायजा

रघुनाथपुर एसबीआई एटीएम से चोरी मामले का एसपी स्वर्ण ने लिया जायजा
Facebook WhatsApp







एसआईटी को जल्द चोरों को पकड़ने का सख्त आदेश

हिताची कम्पनी के अधिवक्ता के आवेदन  एफआईआर

मोतिहारी। शहर अंतर्गत रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अवस्थित रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप स्थित एसबीआई एटीएम में हुई बड़ी चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस जांच तेज कर दी गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि महज चार मिनट के अंदर चार चोरों ने सुनियोजित तरीके से 36 लाख 37 हजार 100 रुपये की चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 28 अप्रैल रात करीब 2 बजकर 8 मिनट की है। चोर एक कार से मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सीधे एटीएम की ओर बढ़े। सबसे पहले उन्होंने एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद चंद मिनटों में एटीएम को काटकर उसमें रखी पूरी रकम निकाल ली। करीब 2 बजकर 12 मिनट पर चोर पैसे को बोरे में भरकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि रकम इतनी अधिक थी कि उसे एक बोरे में नहीं ले जाया जा सका, इसलिए चोरों ने मोटरी बनाकर पैसे को ले गए। इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक एटीएम की सुरक्षा व रख रखाव की जिम्मेदारी हिताची पेमेंट सर्विसेस प्राइवेट लिमटेड चेन्नई एजेंसी को  है, जिसमें सीसीटीवी कैमरा, फायर सिस्टम और अलार्म जैसी तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था होती है।

दावा किया जाता है कि मामूली छेड़छाड़ पर भी अलार्म बज उठता है, लेकिन इस घटना में एटीएम को काटे जाने के बावजूद अलार्म नहीं बजा, जो जांच का  विषय बन गया है। साथ ही, गार्ड की तैनाती को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मौके पर सुरक्षा कर्मी क्यों नहीं था। इधर, घटना के बाद संबंधित एजेंसी भी संदेह के घेरे में आ गई है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिन एटीएम में इसी एजेंसी द्वारा पैसा डाला जाता है, वहीं चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार में भी एटीएम काटकर लाखों रुपये की चोरी की जा चुकी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात खुद मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उक्त कम्पनी के अधिवक्ता अरेराज के संजय कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। आपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।


anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page