रघुनाथपुर सपही वृतिया के चन्द्रिका मांझी को मिला दानवीर भामाशाह सम्मान

रघुनाथपुर सपही वृतिया के चन्द्रिका मांझी को मिला दानवीर भामाशाह सम्मान
Facebook WhatsApp

-चन्द्रिका ने  मकान बनाने के लिए खरीदी गई जमीन दे दिया स्कूल के लिए दान

तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही वृतिया गांव के महादलित समाज से आने वाले चन्द्रिका मांझी को उनके समाजहित में किए गए योगदान के लिए “दानवीर भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मुखिया विनय कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

मुखिया  ने बताया कि चन्द्रिका मांझी एक सच्चे दानवीर हैं। उन्होंने महादलित बस्ती में विद्यालय निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन, जिसे उन्होंने अपने घर बनाने के लिए खरीदा था, दान कर दी। उस समय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सपही वृतिया के बच्चे भवन के अभाव में पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर थे। उन्होंने आगे कहा कि चन्द्रिका मांझी के इस त्याग और दूरदर्शिता के कारण ही आज उस बस्ती के बच्चों को शिक्षा के लिए स्थायी विद्यालय मिल सका।

पत्नी रामप्रभा देवी बाद में उसी पंचायत की मुखिया भी बनीं, जो उनके परिवार के सामाजिक योगदान को दर्शाता है। वहीं उनके पुत्र अवधेश मांझी ने बताया कि उन्हें अपने पिता के इस कार्य पर गर्व है और उनके इस निर्णय से पूरे समाज को लाभ मिला है। मुखिया विनय ने कहा कि ऐसे समाजसेवी व्यक्ति को सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है और चन्द्रिका मांझी का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page