बॉर्डर पर नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त,आरोपी गिरफ्तार 

बॉर्डर पर नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त,आरोपी गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

रक्सौल।  एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एसएसबी 47 वीं वाहिनी और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, एसोसिएशन फॉर वॉल्यूटरी एक्शन, स्वच्छ संस्था ने बॉर्डर पर नाबालिग लड़की को  मुक्त कराया। वहीं आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

उक्त कारवाई एसएसबी चेक पोस्ट, सिवान टोला, रक्सौल के निकट भारत से नेपाल जाने के क्रम में की गई। गिरफ्तार  एक नाबालिग लड़की को सीमा पार करवाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टिम एवं एसएसबी चेक पोस्ट, 47 वी वाहिनी कर्मियों द्वारा संदेह के आधार पर दोनों को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि लड़की को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को अलग-अलग कर काउंसलिंग एवं विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि काल्पनिक नाम चमन कुमार पलनवा थाना, पूर्वी चम्पारण  का निवासी है, जबकि नाबालिग लड़की थाना नौतन, जिला पश्चिम चम्पारण  की रहने वाली है। काउंसलिंग एवं पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हुआ।

जानकारी मिली कि आरोपी लगभग 6 माह पूर्व से लड़की के संपर्क में आया था, जब लड़की अपने रिश्तेदार के घर पलानवा गई हुई थी। आरोपी ने नाबालिग  उम्र लगभग 13 वर्ष से पहले दोस्ती,फिर धीरे-धीरे उसका विश्वास जीतकर उसे शादी का प्रलोभन दिया।  28 अप्रैल की रात्रि में आरोपी लड़की को घर से भगाकर ले गया तथा शक से बचने के लिए झूठी शादी का नाटक भी किया, ताकि किसी को संदेह न हो सके।

बॉर्डर पर तैनात एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवं एसएसबी 47 वी वाहिनी कर्मियों की सतर्कता के कारण नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध हरैया थाना, रक्सौल में एवीए  के सहायक परियोजना अधिकारी  शिव पूजन कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

थाना कांड संख्या 61/26 कराई गई। मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम से स. उप. नि. खेमराज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही मुकेश कुमार, नीतू कुमारी एवं अंजनी मधेशिया, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर  की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, अजय कुमार, स्वच्छ संस्था रंजीत सिंह, साबरा खातून आदि उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page