राज्य सूचना आयोग ने पहाड़पुर थानाध्यक्ष पर लगाया 25 हजार का जुर्माना
पहाड़पुर। राज्य सूचना आयोग ने स्थानीय सिसवा मलदहिया निवासी सतीश कुमार द्वारा आरटीआइ के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। आवेदक के अनुसार उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत थानाध्यक्ष से संबंधित एक जानकारी उपलब्ध करने के लिए आवेदन दिया था। सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर प्रथम अपील किये लेकिन आज तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गयी। राज्य सूचना आयोग ने लोक सूचना पदाधिकारी सह् पहाड़पुर थानाध्यक्ष को 14/07/2025 व 10/09/2025 को आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने व स्पष्टीकरण देने का निदेश दिया था, इसके बावजूद आवेदक को सूचना उपलब्ध नही कराया गया ना स्पष्टीकरण दिया गया । इसको लेकर राज्य सूचना आयुक्त अवर सचिव चंदन कुमार सिंह द्वारा पहाड़पुर के थानाध्यक्ष पर समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराने को लेकर 25 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है।

