सांसद एवं डीआरएम ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का निरीक्षण किया

सांसद एवं डीआरएम ने बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का निरीक्षण किया
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह एवं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) समस्तीपुर ज्योति प्रकाश मिश्रा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विश्व स्तरीय अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर चल रहे विश्वस्तरीय निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद श्री सिंह ने बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। एमएस कॉलेज गेट के पास लाइट आरओबी का निर्माण कार्य दो महीने में शुरु हो जायेगा। जीवधारा में वाशिंग पिट का फिजिकल कार्य जून महीने तक पूरा हो जायेगा और फिजिकल कार्य के बाद एक माह में उसका टेक्निकल कार्य पूरा हो जाएगा।

बंगरी हॉल्ट पर लाइट आरओबी निर्माणाधीन है जो अगस्त में पूरा हो जायेगा। चांदमारी और डीएभी के पास के आरओबी का काम तेजी से हो रहा है। चकिया और पिपरा में भी आरओबी का काम शुरू हो जाएगा। मेहसी, चकिया और पिपरा में पुराने भवन को ध्वस्त कर नये प्रतीक्षालय का निर्माण होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page