एनएसपीसी पोस्टर का सांसद ने किया लोकार्पण

एनएसपीसी पोस्टर का सांसद ने किया लोकार्पण
Facebook WhatsApp

-पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

मोतिहारी । आज के समय में प्रकृति की रक्षा हम सब की साझा जिमेदारी है। उक्त बातें सांसद राधामोहन सिंह ने एनएसपीसी पोस्टर लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिए। मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप में बैनर का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के चाणक्य परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने की। अतिथियों का स्वागत चीफ प्रॉक्टर एवं गांधी भवन परिसर के निदेशक प्रो. प्रसून दत्त सिंह व संचालन डॉ.अमित रंजन ने की।

वहीं विषय प्रवेश योगी शैलेंद्रनन्द गिरि ने एन एस पी सी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम को 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक निबन्धन करने के लिए आग्रह किया। इस विशेष अवसर पर मोतिहारी वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरि ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन नवनीत कुमार गिरि ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. सहना मजूमदार, प्रो. अरविंद शुक्ला, डॉ प्रीति बाजपेयी, डॉ. सुनील कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार, आदर्श कुमार ओझा, राजीव कुमार के साथ विश्वविद्यालय के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किये।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page