डीएम ने की अधिकारियो के साथ अनुमंडल स्तरीय समीक्षा,दिए निर्देश
मोतिहारी। चिरैया प्रखंड के महुआवा पश्चिमी पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के सभा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में सिकरहना (ढाका)अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अनुमंडल के चिरैया, ढाका, घोड़ासहन व बनकटवा प्रखंड के बीडीओ, राजस्व अधिकारी, प्रभारी राजस्व कर्मचारी,आवास पर्यवेक्षक और मनरेगा पीओ सहित सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
डीएम ने एक -एक कर सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया। उन्होने षष्ठम व पंद्रहवीं वित्त आयोग, ग्रामीण आवास योजना, पेयजल,मनरेगा,जन वितरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित दाखिल – खारिज, परिमार्जन व जाति, आवासीय की रिपोर्ट तलब किया। वहीं आम लोगों के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाई। डीएम के द्वारा यहां पर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र की जांच की गई। उन्होने साफ सफाई रखने सहितआवश्यक निर्देश दिया गया। पंचायत सरकार भवन के पास अवस्थित तालाब का अवलोकन कर पंचायत के मुखिया नेसार अहमद से उसके सौंदर्यीकरण पर बात की।
बैठक के बाद डीएम सौरभ जोरवाल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एसडीएम विजय कुमार व भूमि सुधार उप समाहर्ता सुनिधि ने वृक्षारोपण कर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। इस अवसर पर महुआवा पश्चिमी पंचायत के मुखिया नेसार अहमद, महुआवा पूर्वी पंचायत के मुखिया परवेज आलम, पंचायत समिति सदस्य सुबोध पासवान, पूर्व सरपंच दिवाकर पांडेय व पैक्स अध्यक्ष अंकुर यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत के नागरिकगण मौजूद थे।

