राजकीय सम्मान के साथ होगा कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ होगा कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। साथ ही उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page