परसौनी कपूर गांव में रिटायर शिक्षक के घर 50 लाख मूल्य के आभूषण का हुआ चोरी
-मेन गेट एवं कमरे का ताला तोड़ चोरी के घटना को अंजाम दिया चोर
-रिटायर शिक्षक ने 32 भर सोना एवं 1 किलो चांदी के आभूषण चोरी होने का थाना में दिया आवेदन
पताही। थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव के रिटायर शिक्षक बच्चा सिह के घर सोमवार के रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 60 लाख मूल्य के आभूषण का चोरी कर लिया है। रिटायर शिक्षक अपने पूरे परिवार के साथ घर मे ताला बंद कर अपने साला दिनेश सिह के बेटा के शादी में शामिल होने 25 अप्रैल को सुगौली थाना के भटहां गांव ससुराल गये थे। परिवार के साथ ससुराल में ही थे। मंगलवार की सुबह अगल- बगल के ग्रामीणों द्वारा घर का गेट खुला एवं समान फेंका देखा गया। फलस्वरूप चोरी की जानकारी मिलने पर बच्चा सिंह को घर में चोरी की जानकारी दिया।
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ घर पहुंचे। चोरी की घटना को लेकर बच्चा सिह द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। थाना में दिये आवेदन में कहा है कि वे पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में घर मे ताला लगाकर गये थे। अज्ञात चोरों द्वारा सोमवार की रात्रि को घर के मेन गेट एवं कमरे का ताला तोड़कर सभी कमरे में रखे पेटी , बक्सा , गोदरेज , लॉक का ताला तोड़कर आभूषण चुरा लिया गया। चोरों ने पूतोह, पत्नी, स्व. भाभी एवं दोनो भतीजी के लगभग सोने की आभूषण 32 भर एवं चांदी का आभूषण का 1 किलो चोरी कर लिये है, साथ ही जमीन के कागजात एवं महंगे कपड़े भी चोरी कर लिये गए हैं।

चोरी की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन पुलिस बल के साथ परसौनी कपूर घटना स्थल पहुंच घटना की जांच की। वहीं डीएसपी ने थानाध्यक्ष बबन कुमार को दिशा निर्देश दिया। डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना के सभी विन्दुओ पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम द्वारा जांच किया है। जल्द ही चोरी के घटना में शामिल चोरों का खुलासा कर दिया जाएगा।

