जनगणना कार्य में शिथिलता कर्तव्यहीनता के विरुद्ध तीस अधिकारी सहित कर्मियों पर गाज गिरनी तय

जनगणना कार्य में शिथिलता कर्तव्यहीनता के विरुद्ध तीस अधिकारी सहित कर्मियों पर गाज गिरनी तय
Facebook WhatsApp


– अर्थ दंड अधिरोपित करने की प्रक्रिया  तेज

मोतिहारी। जनगणना कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की खैर नही है। विभाग स्तर पर  कार्यों में शिथिलता व लापरवाही पर सख्त कदम उठाया है। इस आलोक में पूर्वी चम्पारण के 30 अधिकारियों को अर्थ दंड अधिरोपित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि
जनगणना -2027 का कार्य प्रगति पर है,  इसको लेकर निदेशालय स्तर से विभिन्न प्रकार के विभागीय पत्र समय-समय पर जारी किए गए हैं, जिसका अनुपालन सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को करना पड़ता है। इस क्रम में प्रधान सचिव  सह राज्य नोडल पदाधिकारी जनगणना पटना सी.के. अनिल भा.प्र. से. ने जिला  अंतर्गत कार्यरत 30 पदाधिकारी/कर्मियों के विरुद्ध जनगणना अधिनियम ,1948 की धारा -11 के तहत शास्ति अधिरोपित किया है।

जिसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। बताते हैं कि जिले में जनगणना 2027  के अंतर्गत स्व. गणना का कार्य17 अप्रैल 2026 से 01 मई के बीच एवं प्रथम चरण अंतर्गत 02  से 31 मई तक आवास सूचीकरण का कार्य निर्धारित किया गया है। जिलांतर्गत इस कार्य में सहयोग नहीं करने या समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर इसे कार्य में बाधा मानते हुए कर्तव्यहीनता के आरोप में 30 पदाधिकारी /कर्मियों के विरुद्ध एक-एक हजार रुपये अर्थ दण्ड (शास्ति) अधिरोपित करने का आदेश जिला दंडाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, सौरभ जोरवाल ने दिया है।

जानकारी नोडल पदाधिकारी जनगणना कोषांग- सह- जिला सांख्यकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त पत्रावलोक में जिले के चिन्हित पदाधिकारी/कर्मियों के विरुद्ध एक हजार रुपये का अर्थदण्ड( शास्ति) अधिरोपित कर उच्चधिकारी को प्रतिवेदित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ – ही जनगणना कार्य 2027 से जुड़े सभी पदाधिकारियों/कर्मियों से निदेशालय के निर्देशानुरूप बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

एक हजार रुपये का अर्थदण्ड( शास्ति) अधिरोपित अधिकारी सहित कर्मियों में सुश्री अलका अनु,राजस्व अधिकारी, कल्याणपुर सुश्री आरती कुमारी,राजस्व अधिकारी,पहाड़पुर, नवनीत प्रकाश,राजस्व अधिकारी, सदर परमजीत सिरमौर अंचल अधिकारी, तेतरिया, रणधीर प्रसाद, अंचल अधिकारी कल्याणपुर,  अरविन्द कुमार चौधरी,  अंचल अधिकारी हरसिद्धि,  अतुल कुमार सिंह अंचल अधिकारी, संग्रामपुर,पुष्कल कुमार,अंचल अधिकारी,पहाड़पुर,संध्या कुमारी,अंचल अधिकारी, मोतिहारी सदर पूनम मिश्रा,अंचल अधिकारी,केसरिया, सुनील कुमार,अंचल अधिकारी पीपराकोठी, रोहन रंजन सिंह अंचल अधिकारी,बंजरिया, पुनम दीक्षित,अंचल अधिकारी, फेनहारा, गोपाल कुमार, अंचल अधिकारी चकिया, ऋषभ सिंह यादव अंचल अधिकारी, छौडादानो उदय प्रताप सिंह,अंचल अधिकारी, अरेराज
सुश्री अनामिका सिंह अंचल अधिकारी,आदापुर,
मोनिका आनन्द, अंचल अधिकारी,कोटवा, राजा कुमार,अंचल अधिकारी,रामगढवा,शेखर राज
अंचल अधिकारी, रक्सौल,गुरु नंदिता कुमारी,अंचल अधिकारी, मेहसी, कुन्दन कुमार,अंचल अधिकारी, सुगौली, अराधना कुमारी,अंचल अधिकारी चिरैया, संतोष कुमारअंचल अधिकारी, तुरकौलिया
रोहित कुमार,अंचल अधिकारी, पकड़ीदयाल अतुल कुमार बादल अंचल अधिकारी, बनकटवा सुश्री नाजनी अकरम,  अंचल अधिकारी, पताही,
आनन्द कुमार,अंचल अधिकारी,घोड़ासहन
सुश्री पल्लवी कुमारी गुप्ता
सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी,  पूर्वी चंपारण
सुश्री स्नेहा, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो
बन्दोबस्त कार्यालय,  शामिल है

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page