मध्य प्रदेश के बड़वानी में टैंकर-कार की टक्कर में 5 युवकों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के बड़वानी में टैंकर-कार की टक्कर में 5 युवकों की हुई मौत
Facebook WhatsApp

भोपाल/बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए।इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह दुर्घटना जुलवानिया टोल प्लाजा के पास दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। बताया गया हे कि सभी युवक एक बारात से लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म हो जाने पर कुछ युवक दूसरी कार से डीजल लेने निकले थे, तभी खरगोन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जुलवानिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत की। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो और युवकों ने दम तोड़ दिया।

जुलवानिया थाना प्रभारी राम कुमार पाटिल ने बताया कि हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतकों में सचिन गोकुल वास्कले (25) निवासी पटेलपुरा साकड़, प्रद्युम्न सहते (25) निवासी सालखेड़ा, पप्पू (29) निवासी लिम्बई , आकाश (25) निवासी रालामंडल और यशवंत सुपड़िया (30) निवासी जलगोन शामिल हैं। वहीं सुरेश मांगीलाल (28) निवासी देवझिरी और सोहन झाबर (28) निवासी सालखेड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page