उप निदेशक ने फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया

उप निदेशक ने फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया
Facebook WhatsApp

 

मोतिहारी। बिहार राज्य फसल सहायता के निर्धारण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए विभिन्न फसलों की उत्पादकता का निर्धारण  करने हेतु फसल कटनी प्रयोग किया जाता है। पूर्वी चंपारण जिले के रब्बी गेहूं फसल की उत्पादकता आंकलन के लिए सदर प्रखंड में   रूलही पंचायत के रूलही राजस्व ग्राम में सुधीर कुमार के खेत में फसल कटनी प्रयोग किया गया है, जिसका खेसरा नंबर 293 था।

इस प्रयोग के प्रयोगकर्ता रमण कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मोतिहारी सदर थे। सही एवं सटीक फसल की उत्पादकता आंकलन के लिए फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण प्रखंड स्तर से निदेशालय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस प्रयोग का निरीक्षण भीम शर्मा, उप निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय बिहार पटना द्वारा किया गया।

इस प्रयोग में 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा रक्बा में 14.210 किलो उत्पादकता प्राप्त हुआ। इस प्रयोग के निरीक्षण के दौरान  अवधेश कुमार श्रीवास्तव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,  कृष्ण कुमार मांझी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, आशुतोष कुमार मिश्रा, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, आलोक कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, किसान सलाहकार अनामिका देवकुलियार, अफसारूल हक उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page