बिहार के नांलदा में एनआईए-एटीएस का संयुक्त छापा

बिहार के नांलदा में एनआईए-एटीएस का संयुक्त छापा
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार में नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेरी मोहल्ला में एक बंदूक की दुकान और ज्वेलरी दुकान समेत 10 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की टीम ने सोमवार सुबह चार बजे छापा मारा।यह कार्रवाई अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है। जिले के ‘पीके गन हाउस’ समेत कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। दुकान के अंदर रखे गए हथियारों के नंबर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।

जांच टीम लहेरी थाना क्षेत्र में रामप्रवेश कुमार के ‘पीके गन हाउस’, चिकसौरा थाना के मिर्जापुर गांव और हिलसा थाना के राममूर्ति नगर में एक साथ छापेमारी कर रही है। इस ऑपरेशन में लगभग 100 पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से स्थानीय थाने को इस छापेमारी की पूर्व जानकारी नहीं दी गई।

इस पूरे अभियान को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि उन्हें वरीय अधिकारियों से पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर उनके थाने के दो पुलिस पदाधिकारी इस कार्रवाई में शामिल किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी किसके नेतृत्व में और किन कारणों से की जा रही है, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page