इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने कार में रखे 99 किलो गांजा किया बरामद,चालक गिरफ्तार

इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने कार में रखे 99 किलो गांजा किया बरामद,चालक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। 47वीं वाहिनी एसएसबी,रक्सौल द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।जानकारी के अनुसार बीती देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट संजय पाण्डेय के निर्देशानुसार एसएसबी के जवानों ने बॉर्डर पिलर संख्या 309/33 के समीप स्थित मैत्री ब्रिज चेक पोस्ट पर नेपाल से भारत आ रही एक संदिग्ध वाहन की जांच की।तलाशी के दौरान सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 (पंजीकरण संख्या BR 03 PA 4477) से कुल 99.215 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस दौरान वाहन चालक को भी दबोच लिया गया। जिसकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रामगढवा थाना क्षेत्र के मजारिया गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद जब्त गांजा, वाहन एवं आरोपी को अग्रतर कानूनी कार्रवाई के लिए रक्सौल के हरैया थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व भी सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page