मुठभेड़ में शहीद जवान को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुठभेड़ में शहीद जवान को पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Facebook WhatsApp

मोतिहारी चकिया मुठभेड़ में अपराधियों से लोहा लेते हुए शहीद एसटीएफ के जाबांज जवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी। पुलिस लाइन में आयोजित शोक सभा में शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

शहीद जवान के पार्थिव शरीर के पुलिस लाइन पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। डीआईजी हरकिशोर राय,डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात, लाइन डीएसपी राजेश मांझी, सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार, सदर डीएसपी 2 जितेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी ने शस्त्र झुका कर मातमी धुन के बीच शहीद को सलामी दी। वहीं शहीद जवान की मां, धनवंती देवी, पत्नी सिंधु कुमारी व भाई श्रीभगवान यादव ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सिवान जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुरैना भेजा गया। वाहन को फुलमाला से सजाया गया था। साथ में स्कॉट टीम भी शहीद जवान के पार्थिव शरीर के साथ सिवान गयी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page