जनगणना 2027 की सफलता को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
-पटना से आए मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान एंड्रॉयड फोन से संबंधित दी जानकारी
मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में जनगणना- 2027 के प्रथम चरण में तृतीय बैच के द्वितीय दिन मकान सूचीकरण कार्य से संबंधित जिला स्तरीय टेक्निकल टीम एवं इस कार्य के सहयोगार्थ संविदा डाटा इंट्री ऑपरेटरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
जनगणना- 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन संबंधित जानकारी दी गई। बताया गया कि डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मोड में सहजतापूर्ण तरीके से किया डेटा संग्रहण किया जाएगा। इसके लिए पहली बार ऐप्लिकेशन सेन्सस 2027 -एच एल ओ का उपयोग किया जायेगा।
यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड तथा आईओएस संस्करण के स्मार्टफोन के अनुकूल होगा। जनगणना प्रयोजन के लिए एचएलओ मोबाईल ऐप को सरल सुविधाजनक एवं उपयोगकर्ता – अनुकूल बनाया जायेगा, ताकि सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संग्रहण आसानी से किया जा सकेगा।
जनगणना दो चरणों में किया जाना है, पहले चरण में मकान सूचीकरण के अंतर्गत मकानों की गणना की जायेगी। नोडल पदाधिकारी जनगणना -2027 सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टेक्निकल टीम एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर से जनगणना से सम्बंधित कार्य ससमय लिया जायेगा। जनगणना निदेशालय,
पटना से आए प्रशिक्षक विकास सिंह एवं इस जिला के नोडल प्रशिक्षक आदित्य कुमार, मास्टर ट्रेनर रमेश कुमार, राजीव कुमार सिंह ने प्रशिक्षण सत्र को व्यवहारिक ,रूचिकर तरीके से संचालित किया । मौके पर प्रबंधन कोषांग से गोपालजी मिश्र, कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे थे।

