बरसात पूर्व नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मुहल्लो में जल निकासी को लेकर नाला का निर्माण कार्य तेज
-मुहल्लावासी निगम सहित मेयर के प्रति जता रहे आभार
मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 के चांदमारी स्थित झा जी के ट्रांसफार्मर के पास ब्राह्म स्थान वाली गली में सड़क एवं नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह सड़क कई वर्षों से उपेक्षित थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन तथा जल निकासी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
नगर निगम मोतिहारी की महापौर प्रीति कुमारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशानुसार इस महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा विशेषकर बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
नगर निगम मोतिहारी चांदमारी सहित पूरे शहर के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। निगम का उद्देश्य सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है।स्थानीय लोगों ने इस निर्माण कार्य के शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम मोतिहारी एवं महापौर प्रीति कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

