कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार,पुलिस कर रही पूछताछ 

कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार,पुलिस कर रही पूछताछ 
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के जसौली पट्टी में गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस ने रेड कर के अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है । पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार के साथ गांव में धूम रहे हैं, संभव है कि उक्त बदमाश कोई भी वारदात को अंजाम दे दें।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जसौली पट्टी निवासी अनिल कुमार के पुत्र पवन कुमार तथा कृष्णा पासवान के पुत्र मुनीक पासवान को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध कोटवा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page