मोतिहारी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,एक गिरफ्तार,दूसरा फरार,पुलिस ने अपहृत युवक को भी कराया मुक्त

मोतिहारी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म,एक गिरफ्तार,दूसरा फरार,पुलिस ने अपहृत युवक को भी कराया मुक्त
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के जमला गांव के सरेह से एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक दरिंदा को पकड़ा है।जबकि दुसरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।

बताया गया कि जिस घर में दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहां से पुलिस ने पहले से ही अपहरण कर के बाथरूम में बंद रखे गये एक शख्स को भी छुड़ाया है।

घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक प्रेमी युगल दिल्ली से भागकर देर रात ट्रेन से मोतिहारी स्टेशन पहुंचे थे। वहां से युवक अपने मामा के घर सीतामढी जिला जाने की फ़िराक में था। तभी दो युवक प्रेमी युगल के पास पास आए और दोनों को अपने यहां रूम दिलाने की बात कहने लगा। काफी देर बाद दोनों दरिंदो ने बहालकर प्रेमी युगल को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमला सरेह में बने एक नव निर्मित घर में पहुंचे।इस बीच एक दरिंदे ने आधार कार्ड लेने के बहाने युवक को बाइक पर बैठाया और उसे कुछ दूर पर ले जाकर सुनसान जगह पर मारपीट कर छोड़ दिया और भाग कर फिर उसी घर में पहुंचा। फिर दोनों दरिंदो ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसी बीच देर रात युवती के प्रेमी पूछते-पूछते बंजरिया थाना पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बंजरिया पुलिस उस युवक को लेकर उस घर के पास पहुंची। जब दरवाजा खोला तो युवती को अर्धनग्न अवस्था में थी,दोनो आरोपित छुपने का प्रयास कर रहे थे। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुलिस जब युवती और दोनो अपराधियो को लेकर लौट रही थी,तो बाथरूम का दरवाजा पीटने का आवाज सुन पुलिस जब तलाशी ली तो बाथरूम में पहले से एक युवक को अपहरण कर के रखा गया था। जो इसी जिले के मधुबन के गड़हिया थाना का रहने वाला बताया जाता है।

अपह्रत युवक ने बताया कि पकड़े गये आरोपी अब्बास आलम के पत्नी से उसका अफेयर था। जिस कारण उसने बुलाकर मुझे यहां बंधक बना दिया था,आज रात में यह लोग उसकी हत्या करने वाले थे। फिलहाल पुलिस आरोपित नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी अब्बास आलम से पूछताछ कर रही है,जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर फरार तुफैल आलम को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page