पिपरा में दबंगई दिखाते हुए एक व्यक्ति को मारपीट कर दिया बेहोश, दर्ज कराई प्राथमिकी
मोतिहारी। पिपरा थाना अंतर्गत सीताकुंड़ गांव में कथित एक दबंग ने एक व्यक्ति को मारपीट कर बेहोश कर दिया। मामले को लेकर पीड़िता की भाभी ने नगर थाना पुलिस को ब्यान दर्ज कराई है। बताया है की उसके देवर नीतीश कुमार गिरी बिहार सरकार के लाभकारी योजना जीविका से जुड़े हैं।
देवर जीविका द्वारा दिए गए लोन की राशि को जमा कर 1 लाख 80 हजार रुपय लेकर घर आ रहे थे, इसी बीच रास्ते में सोनू कुमार गुप्ता, मनु कुमार गुप्ता और नेता कुमार गुप्ता तीनों मिलकर हथियार का भय दिखाते हुए रूपये लूट लिया और बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। इसके साथ एक मोबाइल वनप्लस भी लूटने की बात बताई है।
मारपीट के बाद लहुलुहान हालत में छोड़ कर भागने लगे, इसी दौरान रामा गुप्ता और अन्य अज्ञात लोग आये और गंदी- गंदी गाली देते हुए मारने पीटने लगे।जिससे पिड़िता को गंभीर चोट लगी है। तत्काल चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखकर मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

