घर से एक दिन पूर्व गायब युवक का शव पेड़ से लटका मिला

घर से एक दिन पूर्व गायब युवक का शव पेड़ से लटका मिला
Facebook WhatsApp

सुगौली। थाना क्षेत्र के दक्षिणी सुगांव पंचायत स्थित सुगांव टाल में शनिवार की शाम पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब पेड़ से लटका शव देखा तो आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया, जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के सुगांव निवासी 30 वर्षीय रामनिवास ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक शुक्रवार को घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। शनिवार की शाम उसका शव पेड़ से लटका पाया गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह अपने परिवार में एकलौते भाई थे तथा उनकी दो बहनें हैं।

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। पूरे गांव में इस घटना को लेकर शोक का माहौल बन गया। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया।

थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page