करंट की चपेट में आये राजमिस्त्री की मौत, गांव में मातम

करंट की चपेट में आये राजमिस्त्री की मौत, गांव में मातम
Facebook WhatsApp

-बेलवा राय टोला मननपुर गांव की है घटना

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय टोला मननपुर गांव में शनिवार को मकान निर्माण के दौरान बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान सेमरा गांव निवासी भरत राउत के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मननपुर गांव निवासी सुरेश पटेल के घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें मुकेश राजमिस्त्री के रूप में काम कर रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान की छत पर काम के दौरान अचानक वह ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह छत से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में  इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरकौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page