तुरकौलिया में इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

तुरकौलिया में इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Facebook WhatsApp

डॉ. बेबी व डॉ. अफजल आलम की ओर से आयोजित  था इफ्तार पार्टी

मोतिहारी। रमजान महीने के 24 वें रोज़े के मौके पर तुरकौलिया मे आयोजित इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन चिकित्सक दंपति डॉ. अफजल आलम और पूर्व मुखिया डॉ. बेबी आलम के कवलपुर स्थित आवास पर किया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के करीब 300 से अधिक रोज़ेदारों ने एक साथ इफ्तार किया। कार्यक्रम में तुरकौलिया पूर्वी पंचायत सहित आसपास के इलाके के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।

रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस इफ्तार पार्टी ने सामाजिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की।  मौके पर डॉ. अफजल आलम और पूर्व मुखिया डॉ. बेबी आलम ने कहा कि तुरकौलिया की धरती की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिल-जुलकर एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page