पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन
रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली के वाईएस रिसॉर्ट परिसर में रमजान के पाक महीने के अवसर पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली ने दी है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष रमजान के पवित्र महीने में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर रोजेदारों ने रोजा खोलकर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगी।
इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य लोग तथा रोजेदार शामिल हुए। सभी इफ्तार में शामिल हुए और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।

