डीएसपी ने की पुलिस पदाधिकारी के साथ कांडों की समीक्षा 

डीएसपी ने की पुलिस पदाधिकारी के साथ कांडों की समीक्षा 
Facebook WhatsApp

-लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का  निर्देश

सुगौली। थाना परिसर में शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कांडों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान एसडीपीओ ने लंबित कांडों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा अनुसंधान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की भी हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, ताकि आम लोगों का विश्वास पुलिस पर और अधिक मजबूत हो सके।

बैठक के दौरान क्षेत्र में घटित हालिया घटनाओं और अपराध की स्थिति पर भी चर्चा की गई। एसडीपीओ ने सभी पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस निरीक्षक संजीव मौआर, थानाध्यक्ष अनिष सिंह, अपर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार, एसआई शम्भू साह, एसआई अनुराग कुमार, उमेश कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page