कोटवा में जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक ही सीरीज के 6 नोट बरामद

कोटवा में जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक ही सीरीज के 6 नोट बरामद
Facebook WhatsApp

-बदमाशों ने कहा मोतिहारी में छपते है नोट, एक हजार का मिलता है तीन हजार 

कोटवा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोटवा पुलिस ने कोटवा ओवरब्रिज के पास टी-मैक्स से छापेमारी कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसके निशानदेही पर दूसरे युवक को बंगरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवको की पहचान डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के धनगढ़हां निवासी अभिनव कुमार तथा कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों के पास से 100 रुपये के कुल 6 जाली नोट बरामद किए गए। उक्त सभी नोट एक ही सीरीज के मिले है । बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि 100-100 रुपये के नकली नोट कोटवा निवासी सोनल कुमार नामक व्यक्ति द्वारा मोतिहारी से छपवाकर लाया जाता है। वही यह भी बताया गया कि एक हजार रुपये असली देने पर तीन हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चलाने के लिए दिए जाते थे।

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जाली नोट कहां छापे जा रहे हैं।  पुलिस सिंडिकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं इसे भी खंगालने में जुटी है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है , संभव है कि इस सिंडिकेट में कुछ और लोग शामिल है जिसको लेकर तहकीकात की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page