बिना पेनल्टी का एक मुफ्त होल्डिंग टैक्स वसूली को लगा कैंप
मोतिहारी। एकमुश्त कर योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के सभी होल्डिंगधारियों के सभी तरह के टैक्स का ब्याज एवं पेनाल्टी माफ कर दिया गया है। सभी वार्डों में एकमुश्त कर भुगतान के लिए शिविर लगाया जा रहा है।
इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड न.16,17,23 एवं 39 में शिविर लगाया गया जहां सैकड़ों लोगों ने अपना टैक्स जमा कर भारी ब्याज एवं पेनाल्टी से मुक्ति पाया। जबकि जिनका होल्डिंग नंबर निर्धारित नहीं था, वैसे लोग ने अपना होल्डिंग नंबर भी निर्धारित करवाया।
वार्ड 23 के निगम पार्षद संजू निषाद ने कहा कि उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद के अथक मेहनत एवं प्रयास से पूरे बिहार के दो करोड़ से ज्यादा शहरवासियों के टैक्स का ब्याज एवं पेनाल्टी माफ होने से लोगों में भारी उत्साह एवं खुशी है। बता दें कि वार्ड 23 में लोगों ने अपना एकमुश्त टैक्स जमा किया।

