1अक्टूबर से होगे ये बदलाव,आम जिंदगी पर होगा असर।जाने क्या होगा बदलाव

1अक्टूबर से होगे ये बदलाव,आम जिंदगी पर होगा असर।जाने क्या होगा बदलाव
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। आगामी 1 अक्टूबर 2025 से कुछ बदलाब लागू होगे।ये बदलाव सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे।रसोई गैस सिलेंडर के दाम से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग, पेंशन नियम, यूपीआई ट्रांजैक्शन और बैंकों की छुट्टियों तक,हर मोर्चे पर नए नियम लागू होंगे।त्योहारों के मौसम में कुछ सामानो के दाम बढेगे,तो कुछ के दामो में कटौती भी होगी।लिहाजा इन बदलावों का असर आपके रोजमर्रा जीवन के साथ ही बजट और योजनाओं पर भी साफ नजर आएगा। आइए जानते हैं कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।

रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम

धांधली पर लगाम लगाने के लिए रेलवे 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग नियम बदल रहा है। अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट ले पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है। यह नियम IRCTC ऐप और वेबसाइट पर लागू होगा, जिससे असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी।

नया पेंशन फीस स्ट्रक्चर होगे लागू

पेंशनर्स के लिए नए चार्ज लागूपेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 1 अक्टूबर से नया फीस स्ट्रक्चर लागू करने का फैसला किया है। NPS, UPS, APY और NPS Lite खातों पर अब PRAN कार्ड और सालाना मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा। इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स की जेब पर हल्का असर पड़ेगा, लेकिन प्रक्रिया आसान होगी।

UPI से हट सकता है P2P ट्रांजैक्शन फीचर

1 अक्टूबर 2025 से UPI में P2P Collect सर्विस पूरी तरह बंद हो जाएगी। यानी अब किसी भी बैंक या पेमेंट ऐप पर ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ फीचर उपलब्ध नहीं होगा। इस फीचर का इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को पैसे भेजने या बिल पेमेंट की याद दिलाने के लिए होता था, लेकिन फ्रॉडर्स इसका दुरुपयोग कर फेक रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे थे। NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए इसे बंद करने का फैसला लिया है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में होगा संशोधन

1 अक्टूबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी रसोई गैस की कीमतें अप्रैल से स्थिर हैं, ऐसे में ग्राहकों को या तो राहत मिल सकती है या फिर बोझ बढ़ सकता है। त्योहारों के मौसम में सिलेंडर की कीमतें रसोई बजट पर सीधा असर डालेंगी।

बैंको में होगी बंपर छुट्टियाँ

अक्टूबर त्योहारों का महीना है, और अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी अक्टूबर की बैंक छुट्टियों की सूची ज़रूर देख लें, वरना आप बैंक पहुँचकर निराश होकर लौटेगे। महीने की शुरुआत दुर्गा पूजा की छुट्टियों से होगी। जिसके बाद पूरे महीने में कुल 21 छुट्टियाँ आती हैं, जिनमें महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा शामिल हैं। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार की साप्ताहिक छुट्टियाँ भी शामिल हैं। हालाँकि, ये बैंक छुट्टियाँ राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page