शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान जहरीली गैस से 6 से अधिक घायल,चार की हुई मौत
हाजीपुर। वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनवरपुर गांव में शौचालय के टंकी के गैस से आधा दर्जन से अधिक लोग मूर्छित हो गए। डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार घर के शौचालय सफाई के लिए पहले एक व्यक्ति टंकी के अंदर गया। कुछ देर तक शौचालय सफाई करने के बाद वापस नहीं निकलने पर बारी-बारी से आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति अंदर गए और अंदर ही रह गए।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग एवं पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को बाहर निकाला। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
मृतक की सूची
आनंद कुमार पिता शिवजी शाह
पंकज कुमार पिता शिवजी शाह
राहुल कुमार पिता शिव जी शाह
प्रियांशु कुमार पिता आनंद कुमार सभी अनवरपुर निवासी बताया गया है।जबकि घायलो में
अजय कुमार पिता कृष्ण मोहन साह
सुजीत कुमार पिता रामनारायण साह
दुर्गेश कुमार पिता पंकज कुमार सभी अनवपुर गांव निवासी है।

