मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर हर्षोल्लास पूर्वक  मनाया गया लड्डू गोपाल मिलन उत्सव

मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर हर्षोल्लास पूर्वक  मनाया गया लड्डू गोपाल मिलन उत्सव
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा के तत्वावधान में श्री श्याम ज्योति महोत्सव कार्यक्रम के तहत श्री लड्डू गोपाल मिलन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। 

मौके पर महिला सम्मेलन की अध्यक्ष सोनू काबरा ने कहा कि  फाल्गुन शुदी रंगभरी एकादशी के पावन दिवस पर सभी श्रद्धालु अपने-अपने घरों से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का भव्य श्रृंगार कर मंदिर में लाते हैं और उनकी पंचोपचार पूजन-अर्चन कर श्रीश्याम पाठ एवं भजन कीर्तन करते है।

इस अवसर पर  रंग-गुलाल बिखेर कर उत्सव मनाते हैं।  लड्डू गोपाल मिलन उत्सव भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल (बालकृष्ण) के प्रति प्रेम, श्रद्धा और वात्सल्य भाव से मनाया जाने वाला अत्यंत पावन उत्सव है।  इस दिन भक्तगण बाल स्वरूप भगवान कृष्ण को फूल, इत्र और रंग-बिरंगे वस्त्रों से सुसज्जित कर प्रेमपूर्वक होली अर्पित करते हैं।

यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और आत्मीय संबंध का अनुपम प्रतीक है। सभी महिला श्रद्धालु पीले रंग की साड़ी पहन इस उत्सव में शामिल होती हैं । यहां जानें कि संध्या तेरह घंटों का अखंड श्याम ज्योति तथा संगीतमयी भजन कीर्तन का आयोजन किया गया,  जिसमें नामचीन भजन गायकों की टीम ने श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में डूबो दिया।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा बताया गया कि शनिवार को पूर्वाह्न 11बजे भजन-कीर्तन का समापन होगा, तदुपरांत  महाप्रसाद ग्रहण किया जायेगा। इस अवसर पर श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द काबरा, शिव कुमार केशान, रमेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल, उमेश सिकरीया एवं गणेश अग्रवाल आदि उपस्थित मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष  सोनू काबरा,  पूर्व अध्यक्ष वीणा गोयल,  सचिव संगीता धानोठिया, बबली सिकरीया, सुनीता केशान, अनुजा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, शिप्रा सिकरीया, बबीता रूंगटा, संगीता रुंगटा, अनुराधा शर्मा, रचना रुंगटा सुनीता,  बबली,  ज्योति शर्मा, खुशबू भरतिया , मीना भरतिया, आभा केशान एवं शशि अग्रवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page