नाबालिग की चाकू गोंद कर हत्या,आपसी विवाद में हुई घटना,तीन हिरासत में

नाबालिग की चाकू गोंद कर हत्या,आपसी विवाद में हुई घटना,तीन हिरासत में
Facebook WhatsApp

-नवंबर में भी आरोपी से हुई थी मारपीट

मोतिहारी।छतौनी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में चाकू गोंदकर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई है ।मृतक की पहचान छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर निवासी शशि भूषण कुशवाहा के 16 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के पिता ने बताया कि पैसे के लेन देन के विवाद में हत्या की गई है । डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार ने बताया कि आपस में विवाद चल रहा था जिसको लेकर यह घटना हुई है , तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।गोलू और आरोपी के बीच नवंबर 2025 में भी विवाद हुआ था , जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही कमेंट्स पास किया जा रहा था।

बताया गया है कि साजिश के तहत गोलू को घर से खेलने के बहाने हवाई अड्डा मैदान लेकर गया जहां विवाद हुई और फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी गईं। घटना के बाद घायल गोलू को स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचाए , इस बीच उसकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद पूरे हवाई अड्डा इलाके में सनसनी फैल गई। डीएसपी ने बताया है कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है,मामले में दोषी नहीं बचेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page