बिरयानी खिलाकर दोस्त ने दोस्त की काट दी गर्दन, एक गिरफ्तार

बिरयानी खिलाकर दोस्त ने दोस्त की काट दी गर्दन, एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-बहन से प्रेम करने के इंतकाम में हुई युवक की हत्या , दो दिन बाद हुई थी शव की पहचान

-मुफस्सिल थाना क्षेत्र का मामला , हत्या कांड का उद्भेदन

मोतिहारी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हराजपुर टिकुलिया बांध के नीचे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद  किया था। शव की पहचान दो दिन बाद हुई है, जो मुफ्फसिल थाने के बनकट का विशाल कुमार का बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में पतौरा बनकट का ही मृतक के दोस्त आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया है।

घटना को अंजाम देने में प्रेमिका का भाई रवि मुख्य भूमिका में था। मृतक विशाल, आदित्य और रवि तीनों दोस्त थे जो रिल्स बनाते थे। पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर इस हत्या कांड का उद्भेदन किया है। बताया गया है कि मृतक विशाल का प्रेम संबंध रवि के बहन से चल रहा था। इस बात को लेकर  परिवार में हंगामा मचा हुआ था।

इस बाबत पुलिस की तकनीकी टीम के सहयोग से मामले में रवि का खून सना शर्ट और चप्पल एवं चांदी का चेन बरामद किया है। रवि की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया गया है कि साजिश के तहत रवि और आदित्य रिल्स बनाने की योजना बनाये फिर बिरयानी पैक कराया।

विशाल के साथ उक्त दोनों घटना स्थल के नजदीक पहुंचे और बिरियानी खिलाने के बाद रवि ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।पुलिस टीम में डीएसपी सदर 2 जितेश पांडे , थानाध्यक्ष अंबेश कुमार , और थानाध्यक्ष चंदन कुमार , मो. शाहरुख सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page