सीएसपी लूट कांड का लाईनर गिरफ्तार

Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिजधरी थाने के सोनारपुर गांव के सीएसपी के काउंटर से 50 हजार की लूट मामले में पुलिस ने लाइनर को गिरफ्तार किया है।

मामले में अजय साहनी, बिजधरी नियामत , बिजधरी थाना क्षेत्र निवासी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। बता दे कि 23 फरवरी को ही सोनारपुर गांव में एक सीएसपी काउंटर से बदमाशों ने आर्म्स के बल पर लगभग 50 हजार की लूट कर लिया था। घटना के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और टेक्निकल सेल की संयुक्त कारवाई में पुलिस को सफलता मिली है। वही घटना के शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी और कैश रिकवरी में पुलिस जुटी हुई है । छापेमारी टीम में एसएचओ बिजधरी सीमा कुमारी , एसआई चंद्रमा माझी सहित टेक्निकल सेल की टीम और सुरक्षाबल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page