ट्रक चोरी मामले का शातिर गिरफ्तार
डुमरियाघाट। पुलिस ने विगत वर्ष हुए ट्रक चोरी मामले में एक शातिर चोर को उसके निवास से गिरफ्तार कर जेल भेजनें की कारवाई की है। गिरफ्तार चोर मुजफ्फरपुर सरैया का दीपक कुमार बताया गया है।
उसकी गिरफ्तारी से ट्रको की हो रहीं चोरी से ट्रक मालिकों ने राहत की सांस ली है। थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे मार्ग व ढाबो से हो रहीं ट्रक की चोरी से ट्रक मालिक काफी परेशान हो चले थे।
बताया जाता है की बिगत वर्ष दिसंबर मे चोरों का आतंक इस कदर था कि बालू लदी ट्रक रोक ट्रक चालक जैसे ही आर के मोटेल मे खाना खा कर वापस बाहर आते थे कि ट्रक गायब हो जाती थी। उक्त ट्रक चोरी की गिरफ्तारी के मामले मे ट्रक मालिक मोतिहारी निवासी दिलीप साहनी व चालक द्वारा डुमरीयाघाट थाना कांड संख्या 344/2025 दिनांक 8 दिसंबर 2025 को दर्ज कराया गया था।

