बीमा से संबंधित लंबित वादों का कंपनी शीघ्र सुनिश्चित करें निष्पादन: जिला जज

बीमा से संबंधित लंबित वादों का कंपनी शीघ्र सुनिश्चित करें निष्पादन: जिला जज
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।राष्ट्रीय लोक अदालत  14 मार्च 2026 के सफल आयोजन के उद्देश्य से मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी में सभी बीमा कंपनियों के प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने की। बैठक में बीमा क्लेम से संबंधित लंबित वादों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि वर्तमान में यहां कुल 98 वाद लंबित हैं, जबकि अन्य वाद मुजफ्फरपुर स्थानांतरित हो चुके हैं।

फलस्वरूप जो वाद यहां लंबित हैं, उनमें यदि किसी प्रकार की कमी या त्रुटि हो तो उसे शीघ्र दूर कर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ित पक्षकारों को समय पर न्याय एवं मुआवजा का लाभ प्राप्त हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  नितिन त्रिपाठी ने उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यप्रणाली एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में बीमा कंपनियों की ओर से  रबीन्द्र कुमार,  कुंदन सिंहा,  एएच. साकिब एवं  मनोज कुमार उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page