विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
संग्रामपुर। पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संग्रामपुर विन्दटोली के समीप दियारा से चौदह बोतल विदेशी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर संग्रामपुर विन्दटोली के समीप दियारा से 750 ग्राम का चौदह बोतल विदेशी शराब पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही कारोबारी शराब छोड़कर भागने में सफल रहा। कारोबारी की पहचान की जा रही है ।प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

