महिला ने एक साथ चार बच्ची को दिया जन्म

महिला ने एक साथ चार बच्ची को दिया जन्म
Facebook WhatsApp

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिला के बायसी प्रखंड में एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है।जहा एक महिला ने बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे एक साथ चार बच्ची को जन्म दिया है।

सबसे बड़ी बात तो यह है,कि पाँचों जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य है,हालांकि बेहतर देखरेख और सुविधा के लिए माँ सहित पाँचों जच्चा बच्चा को पूर्णिया हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चार बच्ची को जन्म देने वाली महिला का नाम हसीरुन एवं पति का नाम कैसर आलम है,जो छतियन पोखरिया ,बनगामा पंचायत का रहने वाले है।

प्रसव के समय मौजूद एएनएम ने बताया कि मेरे जीवन का यह सबसे कठिन अनुभव था। लेकिन उपर वाले की मेहरबानी है,कि चारों बच्ची को सही सलामत प्रसव करा लिया गया।बताया गया कि उक्त महिला के पहले से ही चार बच्चा है। जिसमें दो लड़का एवं दो लड़की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page