उद्यमियों को मिलेगा हर संभव सहयोग, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: जिलाधिकारी

उद्यमियों को मिलेगा हर संभव सहयोग, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp


-जिले में कारोबार को बढ़ाने की दिशा में उद्यमियों के साथ बैठक में लिए गये कई निर्णय
-जिलाधिकारी के प्रयास की उद्यमियों ने की मुक्तकंठ से सराहना
मोतिहारी। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3  के तहत औद्योगिक विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने भागीदारी निभाई एवं अपनी समस्याओं सहित सुझावों को साक्षा किया।

उधमियो ने जिले में उद्योगों की स्थापना, सुचारू संचालन एवं विस्तार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। जिलाधिकारी  ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिला प्रशासन  द्वारा नियमित इस प्रकार के विमर्श किये जायेंगे।  जिससे उद्यमी अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि यह संवाद नए उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं और अवसरों का द्वार खोल रहा है।  इसके माध्यम से पूर्वी चंपारण को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास सभी के द्वारा किया जा रहा है।

उन्होने भरोसा दिलाया कि प्रशासन उद्यमियों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने विभिन्न प्रकार की लाइसेंसिंग, भूमि आवंटन, बिजली कनेक्शन, कर संबंधी मुद्दों और विभागीय समन्वय जैसी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि अग्निशमन, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा, माप-तौल जैसे विभिन्न विभागों से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा भूमि परिवर्तन से संबंधित मुद्दों की नियमित निगरानी की जाएगी। इससे उद्यमियों को समय पर सभी आवश्यक अनुमतियां मिल सकेगी।

इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्यमियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए किसानों को बाजार से जोड़ने (मार्केट लिंकेज) और भंडारण से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को नियमित रूप से  साझा करें ताकि एक सहज वातावरण का निर्माण कराया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page