महाशिवरात्रि पर सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओ को मिलेगी बेहतर सुविधा

Facebook WhatsApp


-मंदिर परिसर सहित आधा दर्जन स्थानों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
– खोया पाया कक्ष मंदिर परिसर के बाहर बनेगा
-बड़े वाहन  चिन्हित स्थानों पर किए जायेंगे पार्किंग

अरेराज। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को महाशिवरात्रि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुबिधा देने व विधि व्यवस्था को लेकर एसडीओ अंजली शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। एसडीओ ने पदाधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया  कि मिले दायित्व कार्य मे लापरवाही करने वाले के विरुद्ध सख्त कारवाई की जायेगी। चार दिवसीय मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रकाश, स्वच्क्षता, स्वस्थ्य, यातायात सहित व्यवस्था का निर्देश मंदिर प्रबंधन व पदाधिकारियो को दिया गया। मंदिर महंत सह महामंडलेश्वर रविशंकर गिरी ने  तैयारी के बारे में विस्तार से बताया। जबकि  एसडीओ ने  यातायात नियंत्रण को लेकर बड़ी वाहनों को शर्मा टोला मंदिर  , धर्मदास पोखरा, हनुमान मंदिर के पास पार्किंग की व्यवस्था का निर्देश दिया।  मेला अवधि में ड्रॉप व फिक्स गेट के अंदर छोटी व बड़ी वाहनों के प्रवेश पूर्णतः बंद  का निर्देश दिया गया। जबकि पड़ाव स्थलों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, मूत्रालय की पर्याप्त व्यवस्था का निर्देश पीएचईडी विभाग को दिया गया।  मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष के अलावा भी आधा दर्जन स्थानों पर स्वाथ्य शिविर लगाने व दवा डाक्टर की व्यवस्था रखने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया गया। नगर पंचायत की साफ सफाई, खराब लाइट को दुरुस्त करने सहित कई निर्देश दिये गये। मौके पर सीओ उदय प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष रनटू पांडेय, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित,सर्किल इंस्पेक्टर पी के सामर्थ्य। सहित पदाधिकारी व गण्यमान उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page