सीएम नीतीश कुमार ने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को किया सम्मानित
– उनकी कार्यशैली की सीएम ने की जमकर सराहना
मोतिहारी। सीएम नीतीश कुमार ने एसपी स्वर्ण प्रभात को सम्मानित किया है। उक्त सम्मान अपराध नियंत्रण, केस के निष्पादन सहित कुर्की की कारवाई में बेहतर प्रदर्शन को लेकर दिया गया है। उत्कृष्ट कार्य व बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सामाजिक कार्यों की दिशा में एसपी के द्वारा कई बेहतर कार्य करने को लेकर उनको सम्मानित किया गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने एसपी श्री प्रभात की कर्तव्यनिष्ठा व अपराध नियंत्रण की दिशा में उनके द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमो की सराहना की। उल्लेखनीय है कि उनके नेतृत्व में मोतिहारी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के जरिए भी कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। रक्सौल में अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भू- माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई समेत कई उपलब्धियां, रक्सौल व छतौनी में युवाओं को ठगने वाले फर्जी गिरोह का खुलासा आदि के अलावा थाना पर आने वाले आम लोगों के साथ पुलिस कर्मियों का व्यवहार शालिन हो, इस दिशा में भी उन्होंने बेहतर पहल की है।
जनता से पुलिस का बेहतर तालमेल की दिशा ने भी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बेहतर कार्य किया है। जाहिर है कि लोगो का भरोसा है। फलस्वरूप अब जिले में हर जुबान पर स्वर्ण प्रभात के नाम है। सीएम ने कहा कि यह सम्मान न केवल मोतिहारी एसपी का बेहतर प्रदर्शन का प्रतीक है, बल्कि इनके कार्यशैली से सूबे भर में पुलिस महकमे का मनोबल और विश्वास और बढ़ा है।

