विधान सभा चुनाव के पूर्व जदयू को लगा झटका,पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद ने दिया इस्तीफा
मोतिहारी। जिला में जनता दल यूनाइटेड को एक बड़ा झटका लगा है। नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कार्यकारी सदस्य पद से भी त्यागपत्र दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने मंगलवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दी है।
श्याम बिहारी प्रसाद ने जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने इस्तीफे का कारण पार्टी में पुराने नेताओं की उपेक्षा बताया। इस्तीफे के तुरंत बाद उन्होंने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अलावरू की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
उल्लेखनीय है,कि श्री प्रसाद ने जदयू छोड़ने की घोषणा उस वक्त की जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके चुनाव क्षेत्र नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के चैलाहा में पार्टी कार्यकर्ताओ से संवाद कर रहे थे।ऐसी संभावना जतायी जा रही है,कि कांग्रेस श्याम बिहारी प्रसाद को रक्सौल विधानसभा से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

