सर्विस क्रिकेट क्लब ने चकिया क्रिकेट एकेडमी को 140 रन से हराया
मोतिहारी। गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में सर्विस क्रिकेट क्लब ने चकिया क्रिकेट एकेडमी को 140रन के विशाल अंतर से हरा दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जितने के बाद पहले खेलने उतरी सर्विस क्रिकेट क्लब की टीम ने 231/5(29) रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टीम के बल्लेबाज समीर ने 101रन की शतकीय पारी खेली वही हुसाम ने ने 44रन बनाये।चकिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अभिषेक व प्रियांशु को 2-2 विकेट मिला।जवाब मे चकिया क्रिकेट एकेडमी की टीम बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई व सिर्फ 91/10(11.4) का स्कोर पर ही सिमट गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मनीष ने 21 रन व सूरज ने 15रन बनाए। सर्विस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हुसाम को 5विकेट व रोहित को 2विकेट मिला।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समीर व हुसाम को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व कुमार राज ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।सहयोगी की भूमिका में तैयब हुसैन व अमित कुमार की उपस्थिति रही।वही यंग एलेवन व न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच चल रहे दूसरे मैच का नतीजा देर शाम तक मिलेगा।
ज्ञात हो कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।साथ ही महिला क्रिकेट को भी इस सूची में जोड़ा गया हैं।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि 24 सितंबर को राजाबाजार क्रिकेट क्लब और मौर्या क्रिकेट क्लब की टीम एक दूसरे के सामने होगी।
मौके पर माननीय नगर विधायक प्रमोद कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,उप-मेयर लालबाबु गुप्ता,जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह,अरविंद सिंह,आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू,संत कुमार,गुलाब खान,अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा इत्यादि की उपस्थिति रही।

