सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए सभी 27 प्रखंडो में बनेगे मतदान केंद्र,1751 मतदाता करेगे मतदान
मोतिहारी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, की अध्यक्षता में 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। उन्होने बताया कि जिलें में कुल 27 प्रखंडो में मतदान केन्द्र बनाये जायेगे।जिसमें कुल 1751 निर्वाचक अपना वोट करेगे।
बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल, मधुबन, बहुजन समाज पार्टी, कम्यूनिष्ट पार्टी, (मा), कम्यूनिष्ट पार्टी आफ इंडिया (एम एल) तथा आम आदमी पार्टी प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त किया गया। तत्पश्चात भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।

