हिमाचल के हरिपुरधार में सड़क हादसा,14 लोगों की मौत,38 घायल

हिमाचल के हरिपुरधार में सड़क हादसा,14 लोगों की मौत,38 घायल
Facebook WhatsApp

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक भीषण सड़क हादसे में 14 लोगो की मौत हो गई।जबकि 38 लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार शिमला से कुपवी वाया हरिपुरधार जा रही एक निजी बस हरिपुरधार के समीप अचानक फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को नाहन डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज, सोलन अस्पताल और राजगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार 06 घायलों को सोलन, 17 को नाहन और 18 को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ और आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 52 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री देर शाम नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उनके साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों नेता दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने हरिपुरधार के लिए रवाना हुए।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का स्किड होना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और घायलों को त्वरित व बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बस दुर्घटना में बहुमूल्य मानव जीवन के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हाेंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page