उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस,सात यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस,सात यात्रियों की मौत
Facebook WhatsApp

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज सुबह बस के खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह हादसा जिले के भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुआ। यह यात्री बस सिलापानी-सिमलधार के पास भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 17-18 यात्री थे।खाई गहरी होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ा। घायलों को उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है। धामी ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page