बीपीआरओ के आदेश से मुरारपुर के उप मुखिया को मिला मुखिया का प्रभार

बीपीआरओ के आदेश से मुरारपुर के उप मुखिया को मिला मुखिया का प्रभार
Facebook WhatsApp


-पंचायत सचिव ने दिलाया प्रभार
-हथियारों के जखीरा के साथ 12 सितंबर को मुखिया फरजाना व उसका पति हुआ था गिरफ्तार
जेल जाने के बाद मुरारपुर पंचायत का विकास कार्य था अवरुद्ध

हरसिद्धि।प्रखंड क्षेत्र के मुरारपुर पंचायत के मुखिया का प्रभार उप मुखिया शिला देवी पति शिवरतन साह को मिला है। मालूम हो कि उक्त पंचायत में मुखिया पद के लिए उप चुनाव हुआ। जिसमे कुख्यात कमरुद्दीन उर्फ़ ढोलकवा की पत्नी फरजाना अंसारी चुनाव जीती। 24 जुलाई 2025 को उसने मुखिया पद का शपथ ली।

इसी बीच 12 सितंबर को गुप्त सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में मुखिया फरजाना अंसारी के घर पर पुलिस ने छापेमारी किया। जहाँ से हथियारों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया। साथही पुलिस ने मुखिया फरजाना व उसके पति कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया। उक्त हथियार का उपयोग वह भू माफियागिरी में करता था। पुलिस ने उसके दरवाजे से करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़िया भी जप्त किया था। मामले में थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने स्वलिखित व्यान पर एफ आई आर दर्ज किया गया। 13 सितंबर को मुखिया दम्पति को पुलिस ने जेल भेजा। मुखिया के जेल जाने की जानकारी तत्कालीन बीडीओ मनोज पासवान ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर दिया था।

जेल जाने के बाद मुरारपुर पंचायत का विकास कार्य बाधित था। विकास कार्य बाधित रहने के कारण जिला के निर्देशानुसार बीपीआरओ आदित्य अंशु ने वहां के मुखिया का प्रभार उप मुखिया को दिलाने का आदेश दिया था। पंचायत सचिव लालबाबू प्रसाद ने बताया कि उप मुखिया शिला देवी को मुखिया का प्रभार दिया गया है। बाधित कार्य अब शुरू हो जायेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page