एसएसबी 71वीं वाहिनी 13 दिसबंर को करेगा बाॅर्डर यूनिटी रन का आयोजन

एसएसबी 71वीं वाहिनी 13 दिसबंर को करेगा बाॅर्डर यूनिटी रन का आयोजन
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। 71 वीं वाहिनी एसएसबी, मोतिहारी के द्वारा 13 दिसबंर को बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन के तहत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में कुल 06 स्थानों पर दौड़ आयोजित होगे।दौड़ की शुरूआत सुबह 7 बजे से किया जाएगा | इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि सीमा क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना, स्थानीय समुदायों में जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में देशभक्ति एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।

71 वीं वाहिनी, एसएसबी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल कुमार, विधायक नरकटिया होंगे। आयोजन में 71 वीं वाहिनी एसएसबी, मोतिहारी के अधिकारी, नेपाल APF के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन, सीमावर्ती ग्रामीण, एसएसबी कार्मिक, और स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

5 किमी बॉर्डर यूनिटी रन सीमा सड़क में ग्राम जोलागावा से शुरू होकर समवाय मुख्यालय महुअवा के पास समाप्त होगा। 71वीं वाहिनी एसएसबी मोतिहारी ने स्थानीय नागरिक, युवा और स्थानीय संस्थानों से अनुरोध किया है,कि सभी बॉर्डर यूनिटी रन में सक्रिय भागीदारी करें और इस दौड़ को सफल बनायें।उल्लेखनीय है,कि इसी कार्यक्रम के तहत नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रक्सौल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और रक्सौल से इस दौड़ का फ्लैग ऑफ करेंगे ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page