न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली।न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने न्यायमूर्ति बीआर गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हुआ। न्यायमूर्ति सूर्यकांत 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 14 माह से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page