किसनाथ सहनी हत्याकांड में गिरफ्तार छह आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

किसनाथ सहनी हत्याकांड में गिरफ्तार छह आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल
Facebook WhatsApp

-रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट, इलाज के दौरान हुई थी किसनाथ की हो गई मौत

तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के कवलपुर कान्ही टोला में रुपये के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में किसनाथ साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जेल जाने वालों में रवि कुमार, मनोज साहनी, सद्दाम साहनी, मोहन साहनी, कृष्णा साहनी और बिंदु देवी शामिल हैं।

मालूम हो कि शनिवार को कवलपुर कान्ही टोला में रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष के किसनाथ साहनी, उनके पुत्र रंजेश कुमार, अभिनंदन कुमार और उनकी पत्नी उषा देवी जख्मी हो गई थीं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान किसनाथ साहनी की मौत हो गई थी।

घटना के बाद मृतक के जख्मी पुत्र रंजेश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें रवि कुमार, रामपति देवी, कृष्णा साहनी, मनोज साहनी, मोहन साहनी, शिव कुमार, रामाधार साहनी, टुना साहनी, राहुल कुमार, सचिन कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार साहनी, विकास कुमार और नरेश साहनी को आरोपित किया गया था। तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page